फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holi special train welcome

होली स्पेशल ट्रेन का स्वागत

Mon, 21 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Mon, 21 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Holi special train welcome
होली स्पेशल फास्ट पैसेंजर ट्रेन का स्‍वागत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा फोर्ट से चलकर सोमवार देर रात होली स्पेशल फास्ट पैसेंजर का एटा जनपद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

जलेसर में कम से आठ हजार लोगों ने रेलवे स्टेशन पर पहुच कर फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ साथ आतिशबाजी और गुलाल उड़ा कर पूजा करते हुए स्वागत किया। इसके चलते रेलवे स्टेशन के बाहर दो हजार से अधिक वाहन खडे़ दिखाई दिए। एटा रेलवे स्टेशन पर रेल विस्तार आंदोलन समिति के आव्हान पर हजारों महिलाएं और पुरुष ट्रेन का स्वागत करने रेलवे स्टेशन पहुचे। ट्रेन आने की खुशी में लोग स्टेशन पर झूमते और गुलाल उड़ा कर मस्ती करते दिखाई दिए। पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट रेलवे स्टेशन पर पहुचे और पेड़ पर चढ़े तो भीड़ पेड़ों पर चढ़ गई। महिलाएं फूल मालाएं और पूजन सामग्री लेकर पहुचे। अनुज प्रकाश गुप्ता, पंकज मिश्रा, संजय जैन, नवजोत वर्मा, रोहित जैन, विवेक कुलश्रेष्ठ, पालिका चेयरमेन राकेश गांधी, पूर्व एमएलसी प्रतेंद्र पाल सिंह, पप्पमी ठाकुर, प्रकाश मित्तल कैलाश मित्तला शरद जैन, रमेश पाल सिंह रामू, मोहनसिंह हैपी समेत करीब चार हजार लोग देर रात एटा रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिए।

--------------------
अवागढ़ में होली स्पेशल का स्टॉप बढ़ाने की मांग
एटा। उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपायक्ष संजीव वार्ष्णेय ने होली स्पेशल फास्ट पैसेंजर का अवागढ़ में स्टॉप बढ़ाने की मांग रेलवे अधिकारियों से की है। उन्होंने कहा कि जलेसर में स्टॉप दिया गया है,लेकिन अवागढ़ क्षेत्र के लोगों को नई ट्रेन की सुविधा से महरुम रखा गया है। बंटी बाबू, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल सिंह, बृजेश गुप्ता, अन्नी गोयल, रवि जैन, मनोज गोयल, विनीत गुप्ता समेत अनेक व्यापारी ने अवागढ़ में ट्रेन रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed