{"_id":"631cc6e1116ffc3c476a8c00","slug":"hoardings-on-the-roofs-even-after-the-order-of-the-high-court-etah-news-agr5463169146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी छतों पर होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी छतों पर होर्डिंग
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित एक छत पर लगा एडवरटाइजिंग के लिए होर्डिंग ।
- फोटो : ETAH
एटा। पालिका क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगे हुए हैं। घरों और दुकानों की छतों पर भी होर्डिंग लगाए गए हैं। नगर पालिका इन होर्डिंग को नहीं हटवा पा रही है। इनके अलावा शहर के मार्गों पर कई जगह अवैध तरीके से होर्डिंग लगे हुए हैं।
शहर में वैसे तो सड़कों पर ही तमाम अवैध रुप से होर्डिंग लगे हुए हैं लेकिन इसे साथ कई भवनों की छतों पर भी अवैध रुप से होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। इनमें असुरक्षा का खतरा बेहद ज्यादा रहता है।
नगर पालिका परिषद द्वारा कभी कभार अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया जाता है तो यह सड़क तक ही सीमित रहता है। लेकिन छतों पर लगे होर्डिंग तक पालिका की जेसीबी या कर्मचारी हटाने के लिए नहीं पहुंच पाते हैं। कई जगह तो होर्डिंग पुराने होकर फट चुके हैं जो शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं या फिर क्षतिग्रस्त होकर हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन
शहर में भवनों की छतों पर लगे होर्डिंग को हटाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। अगर नहीं हटाए जाते हैं तो होर्डिंग के स्वामी से जुर्माना वसूला जाएगा।
- संजय कुमार गौतम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद