फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hindi-Economics paper seemed easy

Etah News: हिंदी-अर्थशास्त्र का पेपर लगा आसान

Fri, 30 May 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 30 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hindi-Economics paper seemed easy
एटा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के तत्वावधान में विश्वविद्यालयीय सम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को प्रथम पाली में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर, बीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षार्थियों को हिंदी और अर्थशास्त्र का पेपर आसान लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनता महाविद्यालय परसोंन परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हुई। इसी पाली में बीए द्वितीय सेमेस्टर हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर आसान बताया। किसी परीक्षार्थी द्वारा किसी भी प्रश्न को लेकर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पाठ्यक्रम के अनुकूल पेपर बताया गया। द्वितीय पाली में बीए चतुर्थ सेमेस्टर अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न हुई। तृतीय पाली में एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसी पाली में बीए छठवें सेमेस्टर भूगोल विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी डॉ. नईम खान ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में शांति, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नकल विहीन संपन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल में डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सतीश चन्द्र, डॉ. मनोज कुमार तोमर, डॉ. महेंद्र पाल सिंह, डॉ. विनोद कुमार पाल, डॉ. गुलशन कुमार, योगेश तिवारी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed