फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Helplessness: Rs 15 was found by selling rice, then the woman reached for treatment

बेबसी: चावल बेचकर मिले 15 रुपये, तब इलाज कराने पहुंची महिला

Fri, 26 Aug 2022 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो अनिल यादव, एटा
अनिल यादव, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 11:03 PM IST
सार

पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। महिला के चार बच्चे हैं। मजदूरी करके उनका पेट पालती है। वहीं जब वो बीमार पड़ी, तो इतने पैसे नहीं थे, कि अस्पताल जा सके।

विज्ञापन
Helplessness: Rs 15 was found by selling rice, then the woman reached for treatment
मेडिकल कॉलेज में भर्ती डायरिया की मरीज महिला। संवाद - फोटो : ETAH

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बेबसी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। पति की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला बीमार हुई तो किसी ने कर्ज तक नहीं दिया। डायरिया की हालत में चार दिनों तक घर में ही पड़ी रही। हालत न सुधरी तो घर में रखा राशन का तीन किलो चावल 15 रुपये में बेचा। जिसके बाद भाड़ा खर्च कर मेडिकल कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन

एक साल पहले हो गई थी पति की मौत 

ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव घुमरिया निवासी पवन कुमार की एक साल पहले मौत हुई थी। इसकी मौत के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। चार बच्चे हैं, जिनका भरण-पोषण रानी देवी मजदूरी करके करतीं हैं। चार दिन पहले वह डायरिया की चपेट में आ गई। निजी चिकित्सक से इलाज कराना तो दूर, सरकारी अस्पताल तक पहुंचने के लिए भाड़ा नहीं था। 
विज्ञापन

किसी ने नहीं की मदद 

रानी ने पड़ोसियों और ग्रामीणों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया। शुक्रवार को चावल बेचकर ऑटो में बैठकर मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोली रानी, चार बच्चों को पालना मुश्किल

रानी देवी का कहना है कि पति की मौत के बाद हालात खराब होते चले गए। सबसे बड़ा बेटा 14 वर्ष का है, जबकि सबसे छोटी बेटी शिखा छह वर्ष की है। घर में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं है। ऐसे में बच्चों का पालना मुश्किल हो गया है। सरकार से मिलने वाली विधवा पेंशन और मजदूरी करके ही गुजारा कर रही हूं। मुफ्त मिल रहे राशन से मदद मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed