{"_id":"6a834c0cf1aec932bb07b153","slug":"heavy-rain-makes-the-weather-pleasant-waterlogging-reported-in-various-parts-of-the-city-etah-news-c-163-1-eta1002-155159-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तेज बारिश से मौसम सुहाना, शहर में जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तेज बारिश से मौसम सुहाना, शहर में जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन
सोमवार को हुई बारिश के बाद मोहल्ला एमपी नगर में जलभराव के बीच निकलती महिला व स्कूटी सवार। संवाद
एटा। कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को सोमवार को हुई तेज बारिश ने राहत पहुंचाई। दोपहर बाद करीब 20 से 25 मिनट तक हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश थमने के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया। इससे नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े हो गए।
पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी बारिश न होने से लोग उमस के कारण परेशान थे। दोपहर के समय उमस का असर इतना अधिक था कि पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे थे। सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश तेज हो गई और करीब 25 मिनट तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। बच्चों और युवाओं ने भी बारिश का आनंद लिया।
-- --
नालियों की सफाई पर उठे सवाल
बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति भी सामने ला दी। कम समय की तेज बारिश के बाद ही एमपी नगर, विजय नगर, कृष्णा नगर और ठंडी सड़क समेत कई इलाकों में पानी भर गया। मुख्य मार्गों और आसपास की गलियों में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी तेजी से बाहर नहीं निकल पाता। नालियां कचरे और गाद से भरी होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। लोगों ने नगर पालिका से नालियों की नियमित सफाई कराने और जल निकासी की स्थाई व्यवस्था कराने की मांग की है।