फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Heat and changing weather increased the number of patients

Etah News: गर्मी और बदलते मौसम ने बढ़ाई मरीजों की संख्या

Mon, 05 May 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 05 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Heat and changing weather increased the number of patients
मेडिकल कॉलेज के मेडिसन वार्ड में भर्ती डायरिया और बुखार के मरीजों को देखते डा. अभिनव वर्मा और ड - फोटो : मेडिकल कॉलेज के मेडिसन वार्ड में भर्ती डायरिया और बुखार के मरीजों को देखते डा. अभिनव वर्मा और डॉ. कावेरी उपाध्याय।
एटा। बार-बार मौसम में बदलाव के कारण लोगों का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिले में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है, जहां बुखार, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं टायफाइड के मरीज भी निकल रहे हैं। सोमवार को लगभग 800 मरीज ओपीडी में पहुंचे, जिनमें से लगभग 300 मरीज पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या से पीड़ित थे। वहीं 3 मरीज टायफाइड से ग्रसित भी आए।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से जिला व आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने के बाद शाम को अचानक मौसम में बदलाव आ रहा है, जिससे लोगों के शरीर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस बदलते मौसम की चपेट में आसानी से आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि मौसम में आए इस बदलाव के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा, गर्मी में खानपान में लापरवाही बरतने और दूषित पानी पीने से पेट संबंधी बीमारियां जैसे उल्टी और दस्त के मामले भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज इन्हीं लक्षणों से पीड़ित हैं। आलम यह है कि मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 800 मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें से करीब 300 मरीज पेट दर्द, दस्त और उल्टी के निकल रहे हैं। शेष वायरल बुखार, सूखी खांसी आदि से पीड़ित हैं।

डॉ. कावेरी उपाध्याय ने बताया कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं, हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें और बासी भोजन बिल्कुल न खाएं। तेज धूप में निकलने से बचें और यदि निकलना जरूरी हो तो शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें।


बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। डॉ. प्रशांत गंगवार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, उल्टी या दस्त की शिकायत होती है, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या मेडिकल कॉलेज में जाकर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। स्वयं से किसी भी प्रकार की दवा लेने से बचें, क्योंकि यह स्थिति को और बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed