फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Health team sent on the information of fever in Sattarpur, found a malaria infected

सत्तारपुर में बुखार की सूचना पर भेजी गई स्वास्थ्य टीम, एक मलेरिया संक्रिमित मिला

Fri, 16 Sep 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र स्थित गांव सत्तारपुर में बुखार की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम भेजी गई।यहां मरीजों की जांच कराई गई तो एक मलेरिया संक्रमित पाया गया।

विज्ञापन
Health team sent on the information of fever in Sattarpur, found a malaria infected
गांव सत्तारपुर में बुखार पीड़ित दवाएं लेने के लाइन में खड़े हुए। - फोटो : ETAH

विस्तार

एटा। ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र स्थित गांव सत्तारपुर में बुखार की सूचना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम भेजी गई। यहां मरीजों की जांच कराई गई तो एक मलेरिया संक्रमित पाया गया। इसके बाद गांव में कीटनाशक छिड़काव कराने के निर्देश दिए। घर-घर डेंगू लार्वा की तलाश भी कराई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को गांव में बुखार फैलने की सूचना दी थी। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ टीम को भेजा। स्वास्थ्य टीम सुबह करीब नौ बजे बजे गांव पहुंच गई। यहां पर दोपहर करीब दो बजे तक 106 मरीजों को दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

दवाएं लेने वाले मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। गंभीर 29 मरीजों की मलेरिया और टाइफाइड जांचें कराई गई। मलेरिया किट से की गई जांच में एक महिला मलेरिया संक्रमित पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी एवं वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि गांव सत्तारपुर में बुखार के अधिक मरीज होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मोबाइल मेडिकल यूनिट को भेजा गया।

स्वास्थ्य टीम डॉ. शिव कुमार, फार्मासिस्ट कौशलेंद्र, मलेरिया निरीक्षक ओमना यादव व प्रीति, अनूप कुमार, प्रदीप कुमार और राजेंद्र शामिल रहे। बताया कि जांच के दौरान एक महिला मलेरिया संक्रमित पाई गई है। सभी मरीजों को दवाएं वितरित कराई गई हैं, कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed