फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   health

आरोग्य मेला में 5617 मरीजों का उपचार

Sun, 15 Mar 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
health
एटा। जिले में 26 सीएचसी और पीएससी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में 5617 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे, इनमें सबसे ज्यादा 2310 महिलाओं ने अपना इलाज कराया। इस दौरान डाक्टरों ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के साथ ही साफ-सफाई रखने के टिप्स दिए। जलेेसर, अलीगंज, जैंथरा, मारहरा, मिरहची, अवागढ़, मलावन आदि स्थानों पर मेला लगाया गया।
विज्ञापन

रविवार को चारों तहसीलों के 26 सीएचसी और पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। शहर के नगला पोता स्थित स्वास्थ्य केंद्र का अधिकारियों ने भ्रमण किया। जबकि अन्य केंद्रों पर डाक्टरों ने दो बजे तक मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं बांटीं। निधौलीकलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत बरई में लगाए मेला में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में आशंका देखने को मिली। मौजूद अधीक्षक डॉ. शिवम गुप्ता ने लोगों में फैली भ्रांतियों को खत्म कर बचाव और सावधानी पर ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

मेला की ओपीडी में 258 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं गईं। जिनमें 7 गर्भवती महिलाओं की भी जांच हुई। डॉ. रितु यादव ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में उपचार लेने आईं महिलाओं को स्वच्छता और सफाईं को लेकर जागरूक किया। इस दौरान 18 मरीजों में मलेरिया और 18 में टायफाइड एचआईवी आदि की जांच की सिफारिश की गई। डॉक्टर के दल में डॉ. उमेश कुमार, तिलक सिंह, धर्मेंद्र शाक्य, योगेश कुमार, हेमेंद्र कुमार, सीमा यादव, मुन्नेश कुमार, लक्ष्मण, निशा यादव, विशेष कुमारी, ब्रजेश शर्मा, कल्पना यादव, हेमलता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed