फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   health

जिला अस्पताल से चिकित्सक नदारद, भटके मरीज

Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल में उपचार के लिए पंजीकरण कराने को कतार में खड़े मरीज - फोटो : ETAH
एटा। जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अक्तूबर माह में डीएम ने चार बार अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकों को समय से अस्पताल में बैठने के निर्देश दिए। इसके बाद भी ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठ रहे हैं। इसके चलते मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। शुक्रवार को चार चिकित्सक छुट्टी पर थे। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार और डेंगू का कहर जारी है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ जमा हो रही है। इसके बाद भी चिकित्सकों का रवैये में बदलाव नहीं आ रहा है। वह ओपीडी में सुबह आठ बजे बैठने की जगह नौ से साढ़े नौ बजे तक बैठते हैं। वहीं दो घंटे बैठने के बाद फिर कक्ष से निकल जाते है। इससे मरीज चिकित्सकों को तलाशते नजर आते हैं। शुक्रवार को अस्पताल में डॉ. सुरेश चंद्रा, डॉ. अतुल सारस्वत, डॉ. संगीता सिंह व डॉ. कुलदीप छुट्टी पर थे। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनंत व्यास का ऑफ था। इसके चलते मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

एनआरसी के चिकित्सक ने देखे मरीज
ओपीडी में शुक्रवार को एनआरसी के चिकित्सक डॉ. वैभव गुप्ता ने मरीजों को कक्ष संख्या छह में बैठकर देखा। वहीं कक्ष संख्या पंाच खाली पड़ा रहा। कक्ष संख्या 4 में डॉ. बी सागर मरीजों को देख रहे थे। वहीं अस्थि रोग के कक्ष में दोनो चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों का अभाव है। चार चिकित्सक छुट्टी पर हैं। इसके चलते थोड़ी अव्यवस्था रही। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
डॉ. आरके अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed