{"_id":"669feaded1a830beae0f4957","slug":"health-department-team-gave-notice-to-5-in-etah-etah-news-c-163-1-sagr1019-120219-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 5 को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 5 को दिए नोटिस
Tue, 23 Jul 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में तमाम अपंजीकृत नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालित हैं। आए दिन इनकी शिकायतें भी आती हैं। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ ने शहर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो नर्सिंग होम सहित तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया वह कासगंज रोड पर संचालित लाइफ लाइन हॉस्पीटल पहुंचे। यहां संचालक नहीं मिला। 3 मरीज यहां भर्ती थे। कर्मियों ने बताया नवीनीकरण नहीं हुआ है। इस पर नोटिस दिया गया। इसके बाद तरुण हाॅस्पीटल में पहुंचे। यह अपंजीकृत था इसको भी नोटिस दिया। बाद में मारहरा गए, यहां हनुमान चौक पर संचालित डॉ. पिंटू सिंह, कस्बा में ही संचालित न्यू मां दुर्गा क्लीनिक व हैदर चौक पर संचालित शिफा डेंटल क्लीनिक को नोटिस दिया है। तीनों ही क्लीनिक अपंजीकृत थे। तीन दिन का समय देकर सभी से जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।