फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   health,corona virus,Oxygen plant,Oxygen

खुशखबरी: 45 दिन में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Wed, 12 May 2021 09:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
health,corona virus,Oxygen  plant,Oxygen
एटा। जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की स्थापना के लिए कार्यदायी संस्था को आदेश और बजट जारी कर दिया गया है। प्लांट स्थापना के लिए 45 दिन का समय तय किया गया है। जिले का पहला ऑक्सीजन प्लांट यहां लगेगा। चुरथरा और बागवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इसकी स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में वैक्सीन स्टोर के पास करीब 200 वर्ग फुट जमीन चयनित की गई है। यहां यूपी एसआईसी (उप्र लघु उद्योग निगम) के माध्यम से प्लांट की स्थापना की जानी है। प्रदेश स्तर पर टेंडर मै. एमवीएस इंजीनियरिंग प्रा.लि. नई दिल्ली का हुआ है। इसने यहां 833 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन क्षमता के प्लांट के लिए करीब 1.11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया। इसका भुगतान जिला स्तर पर दैवीय आपदा कोष और सांसद-विधायक निधि से मिले धन से किया जाएगा। प्रशासन ने प्रस्ताव के आधार पर बुधवार को आधी धनराशि और आदेश यूपी एसआईसी को जारी कर दिया। टेंडर की शर्त के तहत एजेंसी को 45 दिन में प्लांट स्थापना का कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन

जवाहर तापीय परियोजना और गन्ना विभाग देंगे बजट
चुरथरा सीएचसी पर जवाहर तापीय परियोजना के सीएसआर (कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी) से प्लांट स्थापित किया जाएगा। जिसमें करीब 78 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन की होगी। वहीं बागवाला सीएचसी के लिए गन्ना विभाग बजट उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों को ही मिलेगी आपूर्ति
इन ऑक्सीजन जनरेटर प्लांटों से संबंधित अस्पतालों को ही आपूर्ति मिलेगी। सिलिंडर रिफिलिंग की व्यवस्था नहीं होगी। आपूर्ति के लिए तीनों अस्पतालों में पाइप लाइन डलवाई जाएगी। जिसका काम अन्य एजेंसी द्वारा कराया जाएगा।

- उप्र लघु उद्योग निगम लि. को आदेश और प्लांट की आधी धनराशि जारी कर दी गई है। जल्द इसके लिए कार्य शुरू हो जाएगा। चुरथरा के लिए भी प्रक्रिया की जा रही है। बागवाला के संबंध में शासन से निर्देश मिलने का इंतजार है। - डॉ. विभा चहल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed