फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   health,corona virus,Oxygen,oxygen cylinder reffiling

अब अस्पताल से लीजिए ऑक्सीजन सिलिंडर

Wed, 12 May 2021 09:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
health,corona virus,Oxygen,oxygen cylinder reffiling
एटा। निजी ऑक्सीजन गैस सिलिंडर सप्लायरों की मनमानी खत्म करने को प्रशासन ने व्यवस्था बनाई है। जिला अस्पताल में स्टोर बनवाया गया है। जहां से डॉक्टर के पर्चे पर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति प्राइवेट अस्पताल या घर के लिए सिलिंडर प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन

शहर में दो निजी ऑक्सीजन सप्लायर हैं, जिनके यहां से जरूरतमंदों को न तो गैस मिल पा रही थी और न ही इसकी बाजिव कीमत ली जा रही थी। अब स्थिति सामान्य होनेपर प्रशासन ने व्यवस्था बनाई है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पताल में भर्ती और होम आइसोलेट कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराए जाएंगे। डॉक्टर का पर्चा देख प्रशासन अनुमति देगा और जिला अस्पताल से सिलिंडर मिल जाएंगे।
विज्ञापन

हर रोज मिल रहे 104 सिलिंडर
पिछले सप्ताह तक जिला ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहा था। लंबे इंतजार के बाद 20-30 सिलिंडर बमुश्किल मिल पा रहे थे। अब विभिन्न जिलों से हर रोज 104 सिलिंडर प्राप्त हो रहे हैं। जिनका प्रयोग कोविड और सरकारी अस्पतालों के अलावा आमजन के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगी आपूर्ति
पॉजिटिव व्यक्ति या एक्स-रे, सीटी स्कैन से चिन्हित कोविड मरीजों के लिए यह सहूलयित रहेगी। रिपोर्ट सहित वह ऑक्सीजन की जरूरत संबंधी चिकित्सक के परामर्श का पर्चा लेकर एडीएम प्रशासन कार्यालय पहुंचें। वहां से अनुमति जारी की जाएगी। जिसे दिखाकर जिला अस्पताल के स्टोर से उन्हें निर्धारित मूल्य पर सिलिंडर रिफिल की सुविधा मिलेगी। खाली सिलिंडर देना होगा।

- अब पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त हो रही है। जिससे जिले में इसकी उपलब्धता अच्छी है। जिस कीमत में दूसरे शहरों से रिफिल मिलेगी, उतनी ही कीमत में यहां लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। - विवेक कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed