फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hathras youth dies after being hit by a vehicle

Etah News: वाहन की चपेट में आने से हाथरस के युवक की मौत

Tue, 01 Jul 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 01 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras youth dies after being hit by a vehicle
एटा। नौकरी से घर लौटते समय हाथरस का एक युवक पिलुआ थाना क्षेत्र में हाईवे पर गांव पुठिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में गया। वहां से गुजर रही पीआरवी 112 की टीम गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंची। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव माढ़ई थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी कुलदीप उपाध्याय ने बताया कि बड़े भाई नरेंद्र उर्फ अनिल कुमार (42) फिरोजाबाद में रहकर किसी कंपनी में नौकरी करते थे। पिछले 4 माह से वह घर पर भी नहीं आए थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े नरेंद्र अविवाहित थे। मंगलवार को सूचना मिली कि गांव पुठिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार कराने के लिए लेकर पहुंची है।
विज्ञापन

जब यहां आए तो पता चला कि भाई की मौत हो चुकी है। सीओ सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल से गुजर रही पीआरवी की टीम ने अच्छा प्रयास किया और घायल को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया। दुखद यह रहा कि सिर में गंभीर चोट लगने के चलते अत्यधिक रक्त स्राव हो गया और जान नहीं बच सकी। परिजन से बात कर शव का पंचनामा भरा गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed