{"_id":"5f737f8e8ebc3e9bc7343f52","slug":"hathras-rape-case-political-protest-etah-etah-news-agr461507471","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर सपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम को हाथरस की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालते सपाई- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार को मौत होने के बाद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देरशाम कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया। सपाइयों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और सीएम से इस्तीफा देने की मांग की गई।
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी धनगर के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से मोमबत्ती जलाकर हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्टी कार्यालय से जीटी रोड पर रैली निकाली गई। रैली के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए और प्रदेश में गुुंडाराज करार देते हुए सीएम योगी आदित्य नाथ से इस्तीफा की मांग की गई।
डॉ. राजकुमारी धनगर ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की जितनी वारदात भाजपा सरकार में सामने आई हैं इतनी किसी भी सरकार में नहीं हुई। महिलाएं व बच्चियां प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं और उन पर अत्याचार किया जा रहा है। ऐसी सरकार को प्रदेश से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी ने कहा कि निर्भया कांड से भी ज्यादा बर्बरता बेटी के साथ की गई है ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा जल्द से जल्द दिलाई जाए। इस मौके पर जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, अनिल यादव प्रधान, अनिल सागर, फईमुद्दीन वारसी, तहसीलदार सिंह बघेल, सुनील यादव, वेद यादव आदि मौजूद रहे।