फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hathras police raid the house of Etah rebels

हाथरस पुलिस ने एटा के बलवाइयों के घर पर दी दबिश

Sat, 31 Jul 2021 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras police raid the house of Etah rebels
गांधी मार्केट स्थित सुनील यादव सभासद के कार्यालय पर दबिश देती हाथरस पुलिस। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान सिकंदराराऊ में बवाल के आरोपी बंटी यादव, मंजीत यादव और सभासद सुनील यादव की तलाश में हाथरस पुलिस ने शनिवार को एटा में दबिश दी। तीनों के मकानों और प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर तलाशी ली गई। हालांकि आरोपी नहीं मिले। देरशाम पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला सराय मिश्र निवासी देवेंद्र सिंह यादव उर्फ बंटी पुत्र राजवीर सिंह, आगरा रोड पर मंजीत यादव के आवास और गांधी मार्केट स्थित सभासद सुनील यादव के दफ्तर पर हाथरस पुलिस शनिवार को घर पर दबिश दी। प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ प्रवेश कुमार राणा एक एसआई व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन

मामले का मुकदमा इंस्पेक्टर प्रवेश राणा की ओर से ही 97 लोगों को नामजद कर 200 अज्ञात के खिलाफ 10 जुलाई को दर्ज कराया गया था। इनमें से 30 नामजद आरोपी एटा के हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोपहर दो बजे से इनामी बंटी यादव, मंजीत यादव और सुनील सभासद के घर पर दबिश दी। सूचना मिलते ही आरोपी भाग गए। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पुलिस की टॉप लिस्ट में शामिल आरोपी
बलवे में शामिल एटा के लोगों को हाथरस पुलिस ने टॉप लिस्ट में शामिल किया है। इनमें मंजीत यादव, सुनील यादव सभासद, वीरेंद्र कुमार भडैरा, विनय यादव नगला सेवा निधौली कलां, योगेश यादव नावली, लाल सिंह, ध्यानपाल, जयपाल व मान सिंह नगला सेवा, सुमित, अचल सिंह नगला गलुआ, संजय कुमार नगला भूड़, कृष्णपाल हिम्मतपुर, शीलेंद्र व शेषपाल नगला भजा और विक्रम सैलार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed