फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   hangig the man

थप्पड़ मारने से आहत किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 12 Sep 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
hangig the man
एटा/राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर को किसी बात को लेकर शुक्रवार की देरशाम एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया। इसी बात से आहत किशोर शनिवार को गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर फंदे पर लटक गया। मृतक के भाई ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी विक्रम उर्फ प्रतिपाल (17) पुत्र तेज सिंह का शव गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों को खबर मिलने के बाद कोहराम मच गया। मृतक के भाई विश्वनाथ प्रताप सिंह का आरोप है कि गांव के ही रामनरेश पुत्र सोवरन सिंह, इनकी पत्नी टाकेश्वरी देवी और पुत्र अनूप सिंह व आनंद सिंह व भाई मुकेश पुत्र सोवरन सिंह से शुक्रवार की शाम कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

कहासुनी के दौरान आरोपियों ने विक्रम को थप्पड़ मार दिया था। आरोप है कि तभी से विक्रम आहत था। वह आरोपियों की धमकी और डर की वजह से घर छोड़कर चला गया और शनिवार की सुबह गांव के ही कृष्ण चतुर्वेदी के खेत पर खड़े शीशम के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि इन लोगों के उत्पीड़न की वजह से विक्रम ने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र शर्मा ने बताया है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed