फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hand pump bad, how to quench thirst in scorching heat

Etah News: हैंडपंप खराब, भीषण गर्मी में कैसे बुझेगी प्यास

Mon, 15 May 2023 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hand pump bad, how to quench thirst in scorching heat
एटा। गर्मी का प्रकोप दिन-व-दिन बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को पारा 43 डिग्री तक जा पहुंचा। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते दोपहर में घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। दोपहर के समय बाजार सुनसान नजर आते हैं, जो लोग जरूरी कार्यों से बाहर निकलते हैं, बीच रास्ते में गला सूख जाता है। प्यास बुझाने के लिए जब हैंडपंप के पास पहुंचते हैं तो वो खराब मिलता है। यह हालत एक-दो नहीं, कई स्थानों की है।
विज्ञापन

जहां हैंडपंप खराब पड़े हैं। एटा नगर पालिका क्षेत्र में किसी हैंडपंप का पाइप गल गया है तो किसी की चेन खराब है या अन्य कोई तकनीकी समस्या है। इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। भीषण गर्मी पड़ रही है लोग प्यास से व्याकुल होकर जब इन हैंडपंप के पास पहुंचते हैं। तो वहां लगे हैैंडपंप की स्थिति देखकर मायूस हो जाते हैं। फिर पैसे खर्च कर पानी की बोतल खरीदते हैं जिससे अपनी प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप तो लगा दिया गया लेकिन जब भी खराब होता है, तो कोई सही कराने नहीं आता। तब स्थानीय लोग अपने पास से पैसा इकट्ठा करके इनको सही कराते हैं, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed