{"_id":"60159eb88ebc3e31c965dbc0","slug":"hand-over-building-by-february-15-else-a-letter-will-be-written-for-action-etah-news-agr478598519","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फरवरी तक सौंपें बिल्डिंग, नहीं तो कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फरवरी तक सौंपें बिल्डिंग, नहीं तो कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा पत्र
विज्ञापन
मेटरनिटी विंग ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सीएमओ ने महिला अस्पताल में मैटरनिटी विंग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को पत्र लिख 15 फरवरी तक विभाग को सौंपने की बात कही है अन्यथा की स्थिति में शासन में कार्रवाई के लिए पत्र लिखने को कहा गया है।
जिले में मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है। इस वर्ष शासन को मेडिकल कालेज संचालित करने का लक्ष्य है। संचालन के लिए 300 बेड संचालित होना आवश्यक है, लेकिन जिले में वर्तमान में 100 से अधिक बेड ही संचालित हैं। इसको लेकर सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग ने एचएससीसी इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
इसमें सीएमओ ने कहा कि प्रदेश सरकार शैक्षिक सत्र 2021-22 में मेडिकल कालेज में प्रवेश के लिए प्रतिबद्ध है। लेटर ऑफ परमीशन के नियमानुसार मेडिकल कॉलेज को शिक्षण के लिए मान्यता देने से पूर्व फरवरी के प्रथम सप्ताह में 300 बेड का अस्पताल रनिंग कंडीशन में होना आवश्यक है। उन्होंने कहा इसमें मैटरनिटी विंग भी सम्मलित है।
विज्ञापन
ऐसे में आवश्यक है कि दौरे से पूर्व भवन निर्माण को पूर्ण करा दें अन्यथा की स्थिति में जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को शैक्षिक सत्र प्रारंभ करने की मान्यता मिलना संभव नहीं हो सकेगा। उन्होंने पत्र में अनुरोध किया है कि 15 फरवरी तक हर हाल में बिल्लिंग को सौंप दिया जाए। उन्होंने कहा यदि 15 फरवरी तक बिल्डिंग नहीं सौंपी गई तो वह शासन को कार्रवाई के लिए लिखेंगे।