{"_id":"57c477404f1c1bbf762cb038","slug":"haeeve-kee-badahaalee-par-baajaar-band","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की बदहाली पर बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की बदहाली पर बाजार बंद
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
एनएच-91 की बदहाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड्ढों से भरे एनएच-91 की बदहाली को लेकर सोमवार को पिलुआ के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कारोबारियों ने सोमवार को बाजार बंद कर कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को ज्ञापन सौंप कर हाईवे के गड्ढों को भरवाने की मांग की। वहीं नगर में बंदरों के उत्पात की भी समस्या रखी।
अलीगढ़-कानपुर हाईवे (एनएच-91) महीनों से गड्ढ़ों में तब्दील है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। चार महीने में गड्ढों के कारण चार लोगों की जान जा चुकी है। व्यापारियों ने डीएम को बताया कि गड्ढों में से वाहन के गुजरते समय गिट्टियां उछलकर राहगीरों को चोटिल करती रहती है। सड़क के साथ ही लोगों ने कस्बे में बंदरों के बढ़ते उत्पात की भी शिकायत जिलाधिकारी से की। दोनों समस्याओं से जल्द निजात दिलाने की गुहार लगाई। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पिलुआ के व्यापार मंडल अध्यक्ष भोले जैन, संत कबीर, सुभाष कश्यप, मोनू यादव, राजीव बघेल, दीपक वार्ष्णेय, जितेंद्र बघेल, अखिलेश शर्मा, सनी गुप्ता, विजय कुमार, हनीफ खान, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।