फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   haatharas kee do teemon mein hua javaabee rasiya dangal

हाथरस की दो टीमों में हुआ जवाबी रसिया दंगल

Fri, 15 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 15 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
haatharas kee do teemon mein hua javaabee rasiya dangal
रसिया दंगल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अष्टमी की रात अंबेडकर नगर स्थित प्राचीन माता मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। रात में आयोजित कार्यक्रम में दो पार्टियों के बीच जवाबी रसिया दंगल हुआ। रसिया कार्यक्रम का उद्घाटन उपेंद्र माहेश्वरी ने फीता काटकर किया गया।
विज्ञापन

रसिया दंगल के मैदान में रामवीर हाथरस एवं किशन शर्मा हाथरस की टीम द्वारा रात्रि भर जवाबी मुकाबला हुआ। मंच से रामवीर ने कहा कि ‘सरेआम घूम रहे ये गुंडे, न पकडे़ न जेल गये। दूसरी ओर किशन शर्मा ने श्रोताओं को गुदगुदाते हुए कहा कि ‘जवानी से ज्यादा बुढ़ापे में जोश होता है। मगर काम कुछ नहीं कर सकते इसलिए अफसोस होता है।’ रसिया कार्यक्रम में काफीया, छंद, फटका, सवईया आदि गीतों पर पंडाल में मौजूद लोगों की तालियों की आवाज गूंजती रही। शुक्रवार सुबह कार्यक्रम समापन के दौरान निर्णायक मंडल के सदस्यों हरिओम गुप्ता एवं मुकेश शर्मा आदि ने  दोनो पार्टियों को बराबरी का दर्जा देकर इनाम  से नवाजा गया। मौके पर रसिया कमेटी के रमेश चक, गिर्राज रावज, ग्रीश यादव. सूफी नसीर अली, मिरहची प्रधान पति संतोष सर्राफ, सत्यपाल जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed