{"_id":"59170b9c4f1c1b1d68852e16","slug":"haadase-mein-ghaayal-kee-maut-lagaaya-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल की मौत, लगाया जाम
amar ujala
Updated Sat, 13 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मौत पर जाम लगाकर खड़े ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत हो जाने से लोगों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।लोगों ने पुलिस पर हादसे की गाड़ी बदलने का आरोप लगाया।
सराफा कारोबारी कुंवरपाल (55) निवासी जहांगीरपुरी ढोलना को 8 मई को शाम दुकान बंद कर लौटते समय बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया। जहां से एम्स दिल्ली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका शव जब उनके घर पहुंचा तो आक्रोशित लोग कासगंज अतरौली मार्ग पर जाम लगाने पहुंच गए लोगों ने जाम लगाने से पहले टैंट तंबू दान दिए और शव रखकर जाम लगा दिया।
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने प्राथमिकी में दर्ज कराई गाड़ी को भी बदल दिया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राथमिकी में गाड़ी के नंबर में हुई गलती में सुधार का आश्वासन दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। सुबह 10 बजे लगा जाम दोपहर 1 बजे खुल सका। तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे यात्री गर्मी के चलते काफी परेशान रहे। जाम खुल जाने पर लोगों ने राहत ली।