{"_id":"63bc27d07c15cf571009c371","slug":"gurukul-principal-s-wife-had-tortured-the-student-etah-news-agr5597333167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: 10वीं का छात्र लापता, पिता बोला- गुरुकुल प्राचार्य की पत्नी ने किया था प्रताड़ित, उठवाया पशुओं का गोबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: 10वीं का छात्र लापता, पिता बोला- गुरुकुल प्राचार्य की पत्नी ने किया था प्रताड़ित, उठवाया पशुओं का गोबर
Tue, 10 Jan 2023 04:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:02 PM IST
सार
एटा में गुरुकुल से छात्र के लापता होने के मामले में भाकियू कार्यकर्ता उसके पिता के साथ एसएसपी से मिले। उन्होंने शिकायती पत्र देकर छात्र के सकुशल बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
लापता छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले में बीती तीन जनवरी की रात एक गुरुकुल से छात्र जितेंद्र पुरी (10) लापता हो गया। अभी तक छात्र का पता नहीं चल सका है। सोमवार को भाकियू नेताओं के साथ पिता व अन्य लोग एसएसपी से मिले। इस दौरान उन्होंने छात्र के लापता होने से पहले गुरुकुल प्राचार्य की पत्नी द्वारा उसे प्रताड़ित करने की बात कही।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) कासगंज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति के साथ परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी उदय शंकर सिंह को शिकायती पत्र दिया। परिजन व किसानों ने छात्र को सकुशल बरामद किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
पिता किशोरपुरी ने बताया कि सात दिसंबर को बहन की शादी पर बेटा घर आया था। उस समय वह अपनी मां का साधारण फोन गुरुकुल ले गया। इसमें भजन व आरती सुनते हुए पकड़ा गया। इस पर उसकी पिटाई की गई। बताया कि एक जनवरी को कुछ बच्चों के साथ मिलकर जितेंद्र ने अपना जन्मदिन मना लिया था।
विज्ञापन
कहा कि इसे लेकर प्राचार्य बागीश शर्मा की पत्नी उर्वशी ने पुत्र को काफी प्रताड़ित किया। सजा के तौर पर उससे गाय-भैंसों के लिए चारा काटने, गोबर डलवाने व अन्य कार्य कराए जाने लगे। तीन जनवरी को पुत्र ने छुट्टी मांगी तो मना कर दिया। आशंका जताई कि प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने कोई गलत कदम न उठा लिया हो। सोमवार की दोपहर सीओ सिटी राजकुमार कोतवाली नगर पुलिस के साथ गुरुकुल पहुंचे। वहां उन्होंने जिम्मेदारों से बात करके जानकारी जुटाई।