फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gunje twelve midnight ringing message

रात के बारह बजते ही गूंजे बधाई संदेश

Wed, 24 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 24 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
Gunje twelve midnight ringing message
एटा। रात बारह बजते ही गिरजाघरों के घंटे बजे। जिंगल बैल, जिंगल बैल की आवाज गूंजी। हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस गुनगुना लोगों ने एक दूसरे को गले मिल क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन



बुधवार रात कैरल सिंगिंग के साथ ही इसाई परिवारों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गईं। गिरजाघरों पर विशेष सजावट की गई। वहीं बाजारों में गिफ्ट गैलरियों पर सेंटा क्लॉज और अन्य उपहारों की जमकर खरीदारी हुई। रात 11 बजते ही प्रार्थना सभा, प्रवचन हुए। बारह बजते ही हैप्पी क्रिसमस-मेरी क्रिसमस कहकर लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन




गिरिजाघरों में भव्य सजावट की गई। प्रभु यीशू के जन्म की झांकियां लोगों का आकर्षण बनीं। आगरा रोड स्थित कैथोलिक चर्च में शाम से ही प्रार्थना सभा और भजन शुरू हुए। रात 11 बजते ही फादर जॉबी ने प्रभु यीशु के संदेश देकर लोगों से सच्चाई की राह पर चलने का आह्वान किया। वहीं घरों में भी खुशियां मनाई गईं। कोई सेंटा बनकर कॉलोनी में पहुंचा और लोगों को गिफ्ट के साथ बधाई दी। गुरुवार को चर्च में प्रार्थना सभा के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed