{"_id":"589b678e4f1c1b875237a73b","slug":"gul-half-the-citys-electricity-water-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे शहर की गुल रही बिजली, पानी की भी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे शहर की गुल रही बिजली, पानी की भी समस्या
Amar Ujala
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात बिजलीघर में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के सीटी में आई खराबी से बुधवार को आधे शहर की बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक गुल रही। इससे सुबह हजारों शहरी परिवार पानी को भी तरसे। शाम चार बजे सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
पावर कार्पोरेशन डिस्ट्रीब्यूशन के शहर अभियंता राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली देहात बिजली घर में बुधवार की सुबह 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की सीटी खराब हो गई। इससे आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड और सिटी-2 फीडर की आपूर्ति आठ घंटे तक बंद रही। शाम चार बजे इसे ठीक किया जा सका। उधर, बिजली गुल होने के कारण बुधवार की सुबह पुरानी बस्ती, अवंती बाई नगर, प्रेमनगर, पड़ाव, सुनहरी नगर, पुरानी चुंगी, गांधी मार्केट, कचहरी रोड, भगीपुर, वनगांव, क्रिश्चियन कंपाउंड, लालपुर, प्रतापनगर, हाथीगेट, घंटाघर, बाबूगंज, अवागढ़ हाउस, सिविल लाइन, आफीसर कालोनी और सिटी-2 फीडर से जुड़ी करीब एक दर्जन कालोनियों में बिजली गुल रही। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। घरों के आसपास लगे हैंडपंपों से लोग पानी भर कर लाने को मजबूर रहे।