फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   gudadi ke lal

गुदड़ी के लाल: शादियों में आइसक्रीम की ठेल पर कामकर हाईस्कूल किया पास

Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
gudadi ke lal
हाईस्कूल का जिला टॉपर छात्र यशपाल। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मथुरा में एक कंपनी में रोटी बनाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे पिता मुकेश कुमार के दोनों बेटे हाईस्कूल में पास हो गए तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटों ने जब पिता को फोन पर पास होने की जानकारी दी तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं, बेटा भी अपनी पढ़ाई के विवाह समारोह में आइस्क्रीम के ठेल पर कामकर अपनी पढ़ाई का खर्च भी स्वयं उठा रहा है।
विज्ञापन

शांति नगर निवासी मुकेश कुमार के दो बेटे गौरव और रोहित हैं। दोनों ने ही हाईस्कूल यूपी बोर्ड की परीक्षा एक साथ दी थी। बड़ा भाई रोहित 600 में से 543 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर आया है। वहीं छोटा भाई रोहित भी पास हो गया है। दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ रहे थे।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि पिता मुकेश कुमार मथुरा में एक कंपनी में लेबर के लिए खाना बनाने का काम करते थे, पर लॉकडाउन में वहां नौकरी छूट गई तो फिलहाल फरीदाबाद में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। वहीं, वह तीनों भाई और मां के साथ घर पर ही हैं। सबसे छोटा भाई विवेक कक्षा छह में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि वह विवाह समारोह में आइस्क्रीम की ठेल पर काम करता है। पिता मजदूरी करते हैं। उससे परिवार का गुजारा हो जाता है। उसे जो रुपये मिलते हैं, वह पढ़ाई और घर खर्च में काम आ जाते हैं।

आठ साल से पिता बिस्तर पर फिर भी नहीं हारी हिम्मत
हाईस्कूल के टॉपर, किसान परिवार का यशपाल सिंह राजपूत विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी। 2012 में लकवा के शिकार हुए पिता बीते आठ साल से बिस्तर पर हैं। पारिवारिक कलह के चलते छह वर्ष से मां भी साथ नहीं है। ऐसे में परेशान छात्र पिता की सेवा एवं घर के काम में भी हाथ बंटा रहा है।
लेकिन समय मिलने पर पढ़ाई करने वाला यशपाल कीर्तिमान भी बना रहा है। उसने बताया कि उसके चाचा-चाची बहुत अच्छे हैं। उनसे पूरा हौसला भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed