फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Grandmother and grandson injured in bee attack

Etah News: मधुमक्खी के हमले से दादी-नाती हुए घायल

Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Grandmother and grandson injured in bee attack
एटा। खेत पर नराई कर रहे किसानों पर मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। कई लोगों ने खेत से भागकर जान बचाई। भागने में असमर्थ एक वृद्धा और उसके नाती को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के गांव सिरसारी निवासी अमित अपने खेत पर सब्जियों की नराई कर रहा था। तभी उसे कुछ मधुमक्खियां आती दिखाई दीं। अचानक से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। अमित ने बताया कि परिवार के अन्य लोग भी खेत पर मौजूद थे। मधुमक्खियों के झुंड को देखकर सभी भागने लगे।
विज्ञापन

दादी रामप्यारी भागते समय गिर गईं। उन्हें बचाने के चक्कर में मुझे और दादी को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि रामप्यारी की हालत गंभीर थी, उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed