फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gram panchayat members vacancies statistics vary

ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के आंकडे़ अलग-अलग

Tue, 09 Feb 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 09 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Gram panchayat members vacancies statistics vary
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख चुनाव खत्म होते ही उप चुनाव की घोषणा कर दी गई है, लेकिन जिले में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिला निर्वाचन पंचायत कार्यालय के अनुसार जिले में 635 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। इन पर  उपचुनाव होना है। पंचायती राज विभाग में यह आंकड़ा 1097 जबकि  निर्वाचन आयोग की बेवसाइट यह आंकड़ा 842 है। ग्राम पंचायत सदस्यों के कितने रिक्त पदों पर चुनाव होना है अभी तक यह आंकड़ा स्पष्ट नहीं है। सोमवार को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही निर्वाचन अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के आंकड़ों को मंगलवार को दुरुस्त कराने की कवायद शुरु कर दी गई।
विज्ञापन

  विजेत ग्राम पंचायत सदस्यों और रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या की फीडिंग लापरवाही बरती गई है। निर्वाचन कार्यालय और पंचायती राज विभाग के आंकड़ों में भिन्नता के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के आंकड़े अलग-अलग हैं। जबकि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर विजेताओं की घोषणाओं के तत्काल बाद ही रिजल्ट अपडेट हो रहा था। आयोग की वेबसाइट पर दिखाए जा रहे आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल ग्राम पंचायत सदस्य 7280 है। इसमें से 4815 वार्डों पर सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, 1623 वार्डों पर चुनाव हुआ है और 842 वार्ड पर चुनाव नहीं हो सका। उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत ने उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दीं, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पड़े पदों के आंकड़ों की संख्या ने विभाग को परेशानी में डाल दिया। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रत्येक विकास खंड से संबंधित सूचना दुबारा से तलब करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय की मानें तो जिले की 576 ग्राम पंचायतों में कुल ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 7282 है। इसमें 6185 वार्डों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। इसकी वजह से 1097 ग्राम पंचायत वार्डों पर पंचायत सदस्य निर्वाचित नहीं हो सके। इसकी वजह से जिले की 66 ग्राम पंचायतों में  ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्धारित दो तिहाई कोरम पूरा नहीं कर सका। ऐसे में इन प्रधानों को शपथ भी नहीं दिलाई गई। अब जब राज्य निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी है तो इन पंचायतों का गठन भी हो जाएगा। इसी के साथ अलीगंज, सकीट में दो बीडीसी और अलीगंज की फतेहपुर ग्राम पंचायत पर प्रधान पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed