{"_id":"9874b220b65b91ec99879dc424fb3897","slug":"gp-will-government-officials-smart-phone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारियों को सरकार देगी स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारियों को सरकार देगी स्मार्ट फोन
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत अधिकारी अब गांव से जुड़े सरकारी कामकाज स्मार्ट फोन पर निपटाएंगे। मुख्य सचिव ने डीएम को फोन खरीदने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ भी शासन ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी को मानदेय का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत अधिकारियाें को स्मार्ट फोन देने का फैसला किया है। ताकि गांव के विकास से जुड़े कामकाज की रिपोर्ट वह प्रतिदिन फोन से अपने अधिकारियों को देते रहें। और अधिकारी शासन को गांव के विकास की अपडेट रिपोर्ट करते रहें। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने डीएम को स्मार्ट फोन खरीद की प्रकिया जल्द पूरी करने को कहा है। इसके अलावा मुख्य सचिव ने अपने आदेश में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों को तत्काल प्रभाव से मानदेय देने के आदेश डीएम को दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि ग्राम प्रधान को हर महीने 2500, ब्लॉक प्रमुख को 7000, जिला पंचायत अध्यक्ष को दस हजार रुपये, बीडीसी सदस्यों को 500 रुपये मानदेय देने का काम प्राथमिकता पर निपटाया जाएगा। इसके अलावा आदेश में प्रमुख सचिव ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली बैठक के लिए एक हजार रुपये प्रति बैठक भत्ते का भुगतान करने के आदेश भी दिए हैं।
जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि
पद संख्या मानदेय प्रति महीना
विज्ञापन
ग्राम प्रधान 576 2500
जिला पंचायत सदस्य 030 1000 प्रति बैठक
बीडीसी 651 0500
ब्लॉक प्रमुख 008 7000
जिला पंचायत अध्यक्ष 001 10000