फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Government should take revenge for the terrorist attack, whole country is with us

Etah: पहलगाम हमले का बदला लिया जाए, पूरा देश साथ खड़ा है...सपा की बैठक में उठी ये मांग

Tue, 06 May 2025 02:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 May 2025 02:24 PM IST
सार

सपा की मारहरा विधानसभा की मासिक बैठक में पहलगाम हमले की निंदा की गई। सरकार से मांग रखी गई कि बदला लो, पूरा देश उसके साथ है।
 

विज्ञापन
Government should take revenge for the terrorist attack, whole country is with us
मारहरा में बैठक के दौरान बोलते सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति।  - फोटो : मारहरा में बैठक के दौरान बोलते सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति।

विस्तार

एटा में सपा की मारहरा विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक सोमवार को कैंप कार्यालय पर हुई। पहलगाम हमले की निंदा की गई। सरकार से मांग रखी गई कि बदला लो, पूरा देश उसके साथ है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले नरसंहार के विरुद्ध पूरा देश एकजुट सरकार के साथ है। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू ने कहा कि हमें अभी से मिशन 2027 की तैयारी में जुट जाना चाहिए। संचालन कर रहे जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पर नजर रखनी है। नाम बढ़वाने के लिए फॉर्म नंबर 6 और नाम कटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7 भरना है।
विज्ञापन


पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव ने कहा कि संगठन में सिर्फ सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही स्थान देना चाहिए। शराफत हुसैन काले, सत्यवीर सिंह दिवाकर, जहीर अहमद, जसवीर सिंह यादव, राधे श्याम श्रीवास्तव, नेमसिंह लोधी, जमशेद आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed