फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   govardhan poojan

घर-घर पूजे गए गोवर्धन महाराज, गाए मंगल गीत

Sun, 15 Nov 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
govardhan poojan
संजय नगर में गोर्वधन सजातीं महिलाएं ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा, सकीट। पांच दिवसीय दीपोत्सव के चौथे दिन प्रतिपदा (रविवार) को गोवर्धन महाराज की पूजा घर-घर में हुई। गोबर से गिरिराज महाराज की आकृति बनाकर महिलाओं ने मंगल गीत गाए। मंदिरों में भी आयोजिन हुए। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा कर मनौती मांगी।
विज्ञापन

घरों के बाहर सुबह महिलाओं ने एकत्रित होकर सामूहिक गोवर्धन महाराज का पूजन किया। सुबह घर-घर अन्नकूट का प्रसाद बनाकर वितरण किया गया। परिवार की खुशहाली और स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद घरों में पहुंच कर गाय के गोबर से घर के आंगन में स्याहू की आकृति को बनाया। महिलाओं ने विधि-विधान पूर्वक पूजा की। सभी सदस्यों ने परिक्रमा लगाई और जयकारे लगाए।
विज्ञापन

गोबर की करते रहे तलाश:
शहरी लोग गोबर की तलाश में जुटे रहे। गोवर्धन सजाने के लिए शहरी क्षेत्र में लोगों के सामने गोबर की समस्या हो गई। लोग पशु पालकों के यहां भटकते रहे।
80 रुपये किलो बिकीं सब्जियां
40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली सब्जियां रविवार को गोवर्धन पूजा के दिन महंगी बिकीं। सब्जी विक्रेता प्रमोद ने बताया कि गोवर्धन पूजा को लेकर ग्राहक थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सब्जी खरीद रहे हैं। इसलिए सब्जी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेच रहे हैं। अन्नकूट की सब्जी 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed