फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gold chain and 3.70 lakh looted by surrounding a young man going to Delhi

Etah News: दिल्ली जा रहे युवक को घेरकर सोने की चेन और 3.70 लाख लूटे

Tue, 23 May 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gold chain and 3.70 lakh looted by surrounding a young man going to Delhi
दिल्ली जा रहे युवक को घेरकर सोने की चेन और 3.70 लाख लूटे
विज्ञापन

जमीन के विवाद में रंजिश का मामला, कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज करने का दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। गांव से नौकरी करने दिल्ली जा रहे युवक को घेर कर सोने की चेन और 3.70 लाख रुपया लूटने के मामले में विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र वीरभद्र ने थानाध्यक्ष अलीगंज को अभियोग दर्ज करने का आदेश दिया।

अलीगंज थाने के गांव बिथरा निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसके परिवार के लोगों ने गांव के ही शीलेंद्र के खिलाफ जमीन के विवाद का मामला अदालत में दायर किया है। जिससे शीलेंद्र और उसके पक्ष के लोग नाराज हैं। 22 जनवरी को सुबह 10.30 पर वह अपनी बाइक से दिल्ली जा रहा था, तो हिरदेपुर के पास शीलेंद्र ने अपने लड़के टिंकू, नागेंद्र, हरवेद्र, प्रवेंद्र के साथ मिलकर उसकी बाइक के आगे बाइक लगाकर मारपीट तथा सोने की चेन व 3.70 लाख रुपये लूट लिए। मारपीट में काफी चोटें आई, जिनका इलाज आगरा में चला। अदालत में अमित ने पैसों की रसीद इलाज के पर्चे दाखिल किए। जिस पर मामला संगीन पाने पर विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र वीरभद्र ने मामले का अभियोग दर्ज कर विवेचना करने का थानाध्यक्ष अलीगंज को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed