{"_id":"5f0360778ebc3eb3d477be31","slug":"girl-died-etah-news-agr449341943","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता किशोरी का शव जंगल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता किशोरी का शव जंगल में मिला
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भादों गढ़ी निवासी किशोरी का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। शव तीन दिन पुराना होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
गांव भादों गढ़ी निवासी जगदीश सिंह की 17 वर्षीय पुत्री ज्योति शनिवार की शाम परिजनों से कहासुनी होने पर नाराज होकर घर से चली गई थी। ज्योति मारहरा स्थित डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं लग सका। सोमवार की सुबह पांच बजे के करीब गांव के बाहर जंगल की ओर शौच आदि करने गए ग्रामीणों को दुर्गंध आने लगी।
पास जाकर देखने पर किशोरी का शव पेड़ से टिका मिला। जिसे देखते ही ग्रामीणों ने पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर पिता जगदीश सिंह का कहना है कि किशोरी तीन दिन पूर्व घर से कहीं चली गई थी। उसका शव पेड़ से टिका मिला और शरीर पर छाले के निशान भी मिले हैं। उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। लेकिन उन्होंने किसी पर संदेह जताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
वहीं प्रभारी निरीक्षक राजीव कुुमार ने बताया कि छात्रा परिजनों से नाराज होकर गई थी। आशंका है कि किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया हो। छात्रा की मौत कैसे हुई है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।