{"_id":"64ae655bd7ff71f487013787","slug":"girl-commits-suicide-by-hanging-herself-due-to-father-scolding-in-etah-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी फंदे से झूली, शराब पीकर आए दिन घर में करता मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी फंदे से झूली, शराब पीकर आए दिन घर में करता मारपीट
Wed, 12 Jul 2023 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:03 PM IST
सार
Etah News: एटा में पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी फंदे से झूल गई। पिता शराब पीकर आए दिन घर में मारपीट करता है। इससे घर के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में पिता ने मां को पीटा तो 15 वर्षीय बेटी फंदे से झूल गई। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के मंडपुरा गांव की है। गांव निवासी गिरीश बाल्मीकि अपनी पत्नी कमला और बेटी किरन (15) के साथ रहता था। परिजन ने बताया कि गिरीश शराब पीने का आदी है। मंगलवार की शाम वह शराब पीकर घर आया था। घर में किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ा कि वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
विज्ञापन
बेटी किरन ने देखा तो इसका विरोध किया। इस पर गिरीश ने उसे भी पीट दिया। इस बात से नाराज से होकर किरन घर के अंदर गई और साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। मां ने देखा को बिलखने लगी। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।