{"_id":"6994ae474e1b87863c0fc27e","slug":"girish-verma-expressed-his-views-on-the-100-year-journey-of-the-sangh-at-the-hindu-conference-etah-news-c-163-1-eta1002-146548-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हिंदू सम्मेलन में संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर गिरीश वर्मा ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हिंदू सम्मेलन में संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर गिरीश वर्मा ने रखे विचार
Tue, 17 Feb 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
गांव असरौली में हुए हिंदू सम्मेलन में बाले विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष शिवांग गुप्ता।
एटा। ग्राम पंचायत घर असरौली में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह गिरीश वर्मा ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर डाला। सम्मेलन की अध्यक्षता अशोक कुमार व संचालन नगर खंड प्रचारक रविकांत ने किया।
गिरीश वर्मा ने कहा कि भारत वह देश है जिसने अपने जीवन-मूल्यों से विश्व को सुख और शांति के साथ जीने की सीख दी है। पूर्व काल में भारत ने जो आदर्श प्रस्तुत किए, आज फिर से उन्हीं सनातन मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है। देश को उसके स्वाभाविक कर्तव्यों के लिए सक्षम बनाना हिंदू समाज की जिम्मेदारी है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष शिवांग गुप्ता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे माध्यमों से जनसंख्या असंतुलन कर भौगोलिक परिस्थितियां बदलने का षड्यंत्र राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा रचा जा रहा है। कहा कि इसका प्रतिकार संगठित समाज ही कर सकता है।
विज्ञापन
संत लक्ष्मणानन्द ने कहा कि हमारे पूर्वज, संस्कृति और विरासत समान हैं और मातृभूमि भी एक है। मातृशक्ति नगर बौद्धिक प्रमुख कुसुम वार्ष्णेय ने पंच परिवर्तन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र वर्मा ब्लॉक प्रमुख, राजीव वर्मा, रामबाबू, रूम सिंह वर्मा, चंद्रभान, मुकेश राजपूत, शशिलता, नीलू वार्ष्णेय रहे। संवाद