फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   GIC defeated Stadium A team 4-1 in the final.

Etah News: जीआईसी ने स्टेडियम ए टीम को फाइनल में 4-1 से दी शिकस्त

Thu, 09 Oct 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
GIC defeated Stadium A team 4-1 in the final.
एटा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई। इसके फाइनल मुकाबले में जीआईसी ने स्टेडियम ए टीम को 4-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीआईसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल पर 6-0 से जीत हासिल की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को 2-0 से परास्त किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल ने सरस्वती विद्या मंदिर को 1-0 से हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल में मारहरा ने मानपुर को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में जीआईसी ने ब्राइटलैंड पर 3-0 से जीत दर्ज की। समीर ने दो व विकास ने एक गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ए ने मारहरा को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

जीआईसी व स्टेडियम ए के बीच फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। पहले हाफ में जीआईसी के रामशंकर ने पहला गोल किया जबकि स्टेडियम ए की ओर से सुमित ने दूसरे हाफ में एक गोल किया। इसके बाद जीआईसी के समीर ने लगातार तीन गोल करते हुए टीम को विजयी बनाया। फाइनल मैच का शुभारंभ जिला फुटबॉल संघ के सचिव राजीव यादव, एआरएम मैनपुरी संजीव यादव व एडीओ पंचायत नरेंद्र सिंह यादव ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। जीआईसी के प्रशिक्षक सत्येंद्र कश्यप, किशन दत्त, गोपाल, विजय, बबली, सपना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed