फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ghanshyam had reached Ayodhya at the time of Babri demolition in

Etah News: 1992 में बाबरी विध्वंस के समय अयोध्या पहुंचे थे घनश्याम

Wed, 17 Jan 2024 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Jan 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Ghanshyam had reached Ayodhya at the time of Babri demolition in
एटा। जिले से भारी संख्या में रामभक्त कारसेवा के लिए अयोध्या गए थे। कुछ ऐसे भी थे, जिनके सामने ही मस्जिद विध्वंस हुआ था। ये लोग 5 दिसंबर को गए और बाबरी विध्वंस के बाद रेलगाड़ी के माध्यम से वापस लौटे थे। इस दौरान कई स्थानों पर गाड़ी पर पथराव किया गया था। मारहरा ब्लॉक के गांव नगला सुखना से घनश्याम राजपूत भी श्रीराम जन्मभूमि पर गए थे।
विज्ञापन

कारसेवक घनश्याम ने बताया कि हम सब रामलला को जल्द से जल्द टेंट से बाहर लाकर मंदिर में स्थापित करना चाहते थे। इसके लिए अभियान चला, आंदोलन हुआ और जिले के बहुत से कारसेवक जेल भी गए। हम करीब 30 लोग 5 दिसंबर को मारहरा से अयोध्या के लिए रवाना हुए। अगले दिन ही सभी कार सेवकों की एक बैठक अयोध्या के कारसेवकपुरम में हुई। जिसके बाद सभी लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए मस्जिद की ओर कूच कर गए।
विज्ञापन

घनश्याम आगे बताते हैं कि सभी कारसेवकों ने मस्जिद विध्वंस करना शुरू किया। तो कुछ लोग उसकी गुंबद पर चढ़ गए और कुछ नीचे से ही उसको गिराने का प्रयास करने लगे। हम लोग वहां खड़े होकर विध्वंस देख रहे थे। विध्वंस होते ही वहां बवाल मच गया, हम लोग वहां से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। मथुरा जाने वाली रेलगाड़ी तैयार खड़ी थी। उसमें सवार होकर वापस लौट लिए। जिस गाड़ी से हम लोग घर जा रहे थे, उस पर रास्ते में कई स्थानोें पर पथराव हुआ। बाद में हमको कारसेवा का प्रमाणपत्र भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed