फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gave the girl 20 rupees and took her to the fields and raped her.

Etah News: 20 रुपये देकर बालिका को ले गया खेत में और किया दुष्कर्म

Thu, 08 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gave the girl 20 rupees and took her to the fields and raped her.
एटा। कोतवाली देहात की एक गांव में 10 वर्षीय बालिका को आरोपी 20 रुपये देकर एक मक्का के खेत में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने गोलू निवासी मिलावली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि 6 मई को दोपहर 3 के लगभग गोलू ने 10 वर्षीय बेटी को 20 रुपये दिए और अपने साथ ले गया। मक्का के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री काफी देर के बाद में घर पहुंची और रोते हुए सारी बात बताई। सूचना पर पुलिस ने बालिका के उपचार के साथ ही चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बालिका का उपचार कराया जा रहा है। इसके साथ ही गहनता के साथ जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed