{"_id":"5728e57d4f1c1bff345cd0f6","slug":"garmee-mein-jhulasee-haree-sabjiyaan-daam-badhe","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में झुलसी हरी सब्जियां, दाम बढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में झुलसी हरी सब्जियां, दाम बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 03 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
हरी सब्जियों की आवक कम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ रहे तापमान का असर हरी सब्जियों पर भी दिख रहा है। हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। बता दें कि जिले में सब्जियों का अच्छादन क्षेत्र आठ हजार हेक्टेयर है। अधिक गर्मी की वजह से हरी सब्जियों की फसलें प्रभावित होना शुरू हो गई हैं। किसानों की मानें तो फसल बचाने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे हैं।
भीषण गर्मी में सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है। हफ्ते भर के अंदर कुछ सब्जियों पर प्रतिकिलो पांच से आठ रुपये तक दाम बढ़ गए हैं। सब्जी व्यापारियों की मानें तो आने वाले दिनों में हरी सब्जियों की आवक कम होगी। इससे सब्जियां और महंगी होंगी। मंगलवार को घंटाघर स्थित सब्जी मंडी में अरबी 40 रुपये प्रति किग्रा, भिंडी 40, लौकी 20 से 30, तौरई 30 और टमाटर 10 से 15 रुपये, पालक 20 रुपये, परमल 60 रुपये प्रति किग्रा तक बिक रहे थे। सब्जी व्यापारियों ने बताया कि इनमें से अधिकांश सब्जियों के दाम सप्ताह भर में बढ़ गए हैं। किसान गजेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान अधिक होने की वजह से सब्जी की फसलें लगातार सिंचाई मांग रही हैं। पौधे पर आने वाला फूल तेज धूप की वजह से मुरझा रहा है, जिसकी वजह से वह फल में तब्दील नहीं हो पा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि सामान्य से अधिक तापमान रहने की वजह से यह समस्या आ रही है। किसान सब्जियों की लगातार हल्की सिंचाई करते रहे। इससे खेतों में नमी बनी रहे, जिससे फूल से फल ठीक प्रकार से बन सके।