फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Garmaya ETA movements, demonstrations everywhere

आंदोलनों से गरमाया एटा, जगह-जगह धरना प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 13 Aug 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
Garmaya ETA movements, demonstrations everywhere
जलेसर मुंसिफ, ग्रामीण न्यायालय को लेकर हड़ताल पर गए अधिवक्ता
विज्ञापन

जुलूस निकाला, आज से कार्य से रहेंगे विरत
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। जलेसर मुंसिफ तथा अलीगंज में ग्रामीण न्यायालय को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने जुलूस भी निकाला। साथ ही बैठक कर तय किया कि जल्द ही एक डेलीगेशन हाईकोर्ट जाएगा और अपनी बात रखेंगे।
गुरुवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें अधिवक्ताओं ने जलेसर में मुंसिफ कोर्ट तथा अलीगंज में ग्रामीण न्यायालय बनाए जाने को लेकर विरोध प्रकट किया। कहा कि जिला कासगंज अलग हो जाने से पहले ही अधिवक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है, अब जलेसर मुंसिफ, अलीगंज में ग्रामीण न्यायालय के भी आदेश देकर दिक्कत बढ़ा दी। कहा कि इसे लेकर जल्द ही एक डेलीगेशन हाईकोर्ट जाएगा और अपनी बात रखेगा। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही किसी भी अधिवक्ता ने कार्य नहीं किया। महासचिव रेशपाल सिंह राठौर ने बताया कि जलेसर मुंसिफ,ग्रामीण न्यायालय को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की गई। शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, उदयप्रताप सिंह राठौर, रामकुमार कुशवाह, सुबोध मिश्रा, सुभाष चौहान, प्रवीन यादव, राधारमन वार्ष्णेय, राजीव यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार सेवकों ने काली पट्टी बांधकर किया पैदल मार्च
एटा। उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जीटी रोड स्थित शहीद पार्क से कलक्ट्रेट तक काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि रोजगार सेवक विनियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके अलावा रोजगार सेवकों की मानदेय में वृद्धि की भी मांग है। उन्होंने ग्राम पंचायतों द्वारा फर्जी प्रस्ताव के आधार पर अपने पदों से हटाए गए ग्राम रोजगार सेवकों को पुन: उनके पद पर बहाल किया जाए।
इस मौके पर जय सिंह यादव, संजय यादव, विभू यादव, अजय किशोर, शैलेष, नवनीत, अशोक, हरेंद्र, इंद्रपाल, सुधीर, नीरज, आदि रोजगार सेवक मौजूद थे।

विकलांगों ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
एटा। आदर्श विकलांग उत्थान समिति के तत्वावधान में गुरुवार को विकलांगों ने कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
समिति प्रबंधक जीके राजपूत ने अपनी मांगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विकलांग पेंशन तीन सौ रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 15 सौ रुपये प्रति माह कर दी जाए। इसके अलावा विकलांगों को लोहिया आवास, स्वरोजगार के लिए पर्याप्त धन, स्वच्छ शौचालय आदि दिए जाएं। इसके अलावा विकलांग आरक्षण कोटा तीन प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया जाए।
इस मौके पर छविनाथ, मुलायम सिंह, अजय, विजेंद्र, रामसिंह, बृजेश, भूपसिंह, देवचंद, नंदकिशोर, हीरालाल, विनोद, रामसिंह आदि लोग मौजूद थे।

सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा, शिकायत
एटा। विकास खंड मारहरा की ग्राम पंचायत सिंधावली की ग्राम प्रधान किरन देवी ने गांव की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से की है। आरोप है कि गांव के कुछ भूमाफिया जबरन गांव की जीएस की जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराने की मांग की है। इस दौरान साथ आए लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया।

आईएमए ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
एटा। प्रदेश सरकार द्वारा आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सकों को एलोपौथिक दवाएं लिखने के दिए जा रहे हक के विरोध में गुरुवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कचहरी से जुलूस निकाला। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजेश सक्सेना ने बताया कि प्रदेश सरकार एक बिल पास कर रही है, जिसमें आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सकों को एलोपैथी की दवा लिखने का अधिकार दे रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के पहले से ही आदेश हैं कि एलोपैथिक चिकित्सक अपनी दवा, यूनानी चिकित्सक व आयुर्वेदिक चिकित्सक अपनी-अपनी दवाएं लिखेंगे, लेकिन उसके बाद भी प्रदेश सरकार ऐसा कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। यदि सरकार ने अपना आदेश वापस नहीं लिया तो आईएमए उग्र आंदोलन करेगी।
इस मौके पर डॉ. राजीव कुलश्रेष्ठ, डॉ. बिसारिया, डॉ. निर्मल जैन, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. श्याम सिंह शाक्य, डॉ. हरीश गुप्ता, डॉ. पीके मित्तल, डॉ. ओपी वाष्र्णेय, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. एके सक्सेना आदि चिकित्सक मौजूद थे।

कम्युनिस्ट पार्टी ने धरना देकर उठाईं किसानों की मांगें
एटा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि किसानों को बर्बाद फसलों को मुआवजा दिलाने, महंगाई पर रोक लगाने, किसानों को 18 घंटे बिजली की सप्लाई देने की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज्ञान सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कृषि नीति किसानों को हानि पहुंचाने वाली है। राजाराम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की उदारीकरण व नीजीकरण से किसान और मजदूर बर्बाद हो रहे हैं।
इस मौके पर राजकिशोर, अनिल कुमार, राजपाल सिंह, रामसिंह, रामपति, आनंद सिंह, महेशचंद्र, चरन सिंह, सत्यप्रकाश, नेत्रपाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed