फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ganpati, who came from house to house, was welcomed with reverence and enthusiasm

घर-घर पधारे गणपति, श्रद्धा और उत्साह से किया स्वागत

Fri, 10 Sep 2021 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Ganpati, who came from house to house, was welcomed with reverence and enthusiasm
गणेश चतुर्थी पर झूमते-नाचते मूर्ति स्थापना करने जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को गणपति महाराज घर-घर पधारे। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कई जगह प्रतिमाओं को बैंड-बाजों के साथ भ्रमण कराया गया। शहर में कुछ स्थानों पर पंडाल बनाकर श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। कोविड-19 के बाद जिले में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर जगह-जगह गणेश की प्रतिमाओं को रखकर फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

प्रशासन से धार्मिक आयोजनों में थोड़ी राहत मिलने के बाद लोगों ने उत्साह के साथ गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत किया। लोगों ने गुलाल उड़ाते हुए बैंड-बाजों की धुन पर यात्रा निकाली और भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घर में विराजमान किया। इस दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर रखीं गई प्रतिमाएं
शासन के निर्देश के बाद भी शहर के अलीगंज तिराहा स्थित सार्वजनिक स्थान पर तीन जगह पंडाल बनाकर गणेश प्रतिमा रखी गईं। यहां पर सुबह और शाम के तेज आवाज में डीजे पर भजन चलाते हुए लोग झूमते रहे। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed