{"_id":"5db477708ebc3e93aa19407d","slug":"gangester-etah-news-agr4125134171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया अभियान, तीन गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया अभियान, तीन गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एसपी के निर्देशन में शुक्रवार रात चलाए गए अभियान में तीन गैंगस्टर अपराधी पकड़े गए। जबकि दो जुए के फड़ों से 13 जुआरी गिरफ्तार किए गए। जुआरियों के कब्जे से नकदी और ताश पत्ते भी बरामद हुए। एसपी सुशील घुले ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सुन्नगढ़ी थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि गांव छितैरा में गैंगस्टर अपराधी फिरोजाबाद के गांव कोडरा निवासी सानू पुत्र इशरार छिपा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना सहावर में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड पर छापा मारा। यहां से गैंगस्टर के आरोपी अभिषेक पुत्र राजपाल निवासी नदरई को गिरफ्तार किया। अभिषेक के खिलाफ कासगंज कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
सहावर। थाना प्रभारी गनेश चौहान ने मुखबिर की सूचना पर कासगंज कोतवाली के गांव नदरई में गैंगस्टर के आरोपी अब्दुल्ला पुत्र लालची के घर छापा मारा। यहां से आरोपी अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सहावर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
ढोलना, अमांपुर पुलिस ने पकड़े जुआरी
ढोलना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव गढ़ी हरनाठेर में जुए के अड्डे पर छापा मारा। यहां से जुआ खेल रहे पवन कुमार, भगवान सिंह, मोरध्वज, जहीरुद्दीन, वीरेंद्र और संजय को गिरफ्तार किया। जुआरियों के कब्जे से छह हजार रुपये बरामद किए। अमांपुर पुलिस ने ग्राम जारई जुए के अड्डे पर छापा मारा। यहां से जुआरी संतोष, श्याम सिंह, संजेश, राधेश्याम, देव सिंह, अंकित को गिरफ्तार किया। इन जुआरियों के कब्जे से 2875 रुपये, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई।
अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। ढोलना, अमांपुर पुलिस ने जुआरी पकड़े हैं। जबकि सहावर, सुन्नगढ़ी और सोरों पुलिस ने गैंगस्टर अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई है।
- सुशील घुले, एसपी।