फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ganga ghaaton par umada kaanvadiyon ka sailaab

गंगा घाटों पर उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

Sun, 14 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 14 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
ganga ghaaton par umada kaanvadiyon ka sailaab
152 फीट लंबी कांवड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को कछला और लहरा गंगा घाट पर शिवभक्त कांवड़ियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि चारों ओर केसरिया परिधानों में सजे कांवड़िए नजर आ रहे थे। कावड़ियों के बीच देश भक्ति के नजारे भी देखने को मिलेे। 
विज्ञापन

अंतिम सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में कांवड़ियां लहरा एवं कछला घाटों पर पहुंच गए। इन लोगों ने गंगा स्नान करने के उपरांत गंगा मां की पूजा अर्चना की। कांवड़ों को आकर्षक ढंग से सजा कर इनमें गंगाजली को रखा। हर मार्ग पर भोले बाबा के भक्तों की भीड़ थी। कांवड़ियों के संग में तमाम आकर्षक झांकियां भी चल रहीं थी। शंकर पार्वती के रूप में सजे भक्त लोगों के आकर्षण का केंद्र थी। 
विज्ञापन

कांवडिय़ों की 152 फीट लंबी कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही। इस कांवड़ को उठाने के लिए काफी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। बम भोले के जयकारे लगाते हुए यह कावड़िए अपने गंतव्य को रवाना हुए। कछला गंगा घाट व आस पास के क्षेत्रों में जाम के हालात बन गए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाएं कर रखी थी। कासगंज एवं बरेली की ओर से रूट भी डायवर्जन किया गया। दो घंटे तक जाम के हालात रहे जिससे लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed