फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ganesh immersion procession out of fanfare

धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन शोभा यात्रा

Thu, 15 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 15 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ganesh immersion procession out of fanfare
धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा गुरुवार को धूम धाम के साथ निकाली गई। भक्तों ने अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना के साथ कादरगंज गंगा घाट पर मूतिर्यों का विसर्जन कर दिया। विसर्जन यात्रा में सारा नगर उमड़ पड़ा। हर तरफ गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज रही। माहौल पूरी तरह गणेषमय हो गया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमेन राजीव कुमार गुप्ता ने फीता काट कर यात्रा का शुभारंभ किया।  दो दर्जन  झांकिया के साथ शोभा यात्रा आरंभ हुई। अबीर, गुलाल की होली खेलते सैकड़ों युवा, बच्चे, महिलाए,ं बुजुर्ग शोभायात्रा के साक्षी बने। डीजे की धुनों पर युवा मस्ती से थिरकते रहे। शोभा यात्रा में भगवान भोलनाथ, राधाकृष्ण, दुर्गा महारानी के स्वरूप भी गुलाल की होली से पूरी तरह तरबतर थे। राधाकष्ण के स्वरूपों द्वारा किए गए नृत्य ने सभी को अभिभूत कर दिया। वनखण्डीय महादेव मंदिर, बाग पंचायती व सुदामापुरी, कादरगंज रोड, मोहल्ला घासी मे मोहल्ला धनपाल, चित्रगुप्त कालोनी, नगला इमामबख्ष, पालीवाल मंदिर, मोहल्ला घासी स्थित कृष्णा ग्रुप, मोहल्ला नानक बख्ष आदि स्थानों की मूर्तियों का धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। जगह जगह गणेष भगवान का स्वागत किया गया। यात्रा बनखण्डीय महादेव मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए कादरगंज गंगा घाट पहुंची। जहां पूरे विधिविधान से श्रद्धालुओं ने गणेष भगवान की मूतियों का विसर्जन किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता रामचन्द्र सिंह चौहान, इंजीनियर गौरव शाक्य, संजीव महाजन, उमेर्श आर्य, अनिल गुप्ता, रामू पाण्डेय, संजय दीक्षित, अमित चन्द्रा,  पं. प्रेमनारायन उपाध्याय, महेन्द्र प्रताप सिंह सोलंकी, मुनेन्द्र सिंह राठौर भोले, नगेन्द्र सिंह सोलंकी, देवेन्द्र सिंह, अरुण पालीवाल, योगेंन्द्र पालीवाल, संजीव महाजन, प्रमोद  गुप्ता, राजू सोलंकी, बंटी मिश्रा, अनुग्रह ग्रुप्ता, प्रमोद उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 अनंत चतुर्दशी पर गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। लोगों ने अपने हाथों पर अनंत बांधे।
अनंतचतुर्दशी पर्व को लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बाजार से अनंत की खरीदारी की गई। इसके अलावा तरह तरह के व्यंजन तैयार किए गए। मंदिरों में अनंत भगवान की कथा का आयोजन हुआ। बोहरान गली स्थित गोबर्धनाथ मंदिर में पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने भगवान अनंत की कथा के संबंध में विस्तार से  इस कथा के लिए लोगों ने अंनत को मंदिरों में पहुंचाया। स्वयं भी मंदिर में बैठकर कथा का श्रवण किया। इसके बाद अनंत को अपने हाथों में बांधा। घरों पर भी अनंतभगवान की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीथनगरी में आज भगवान अनंत की धूमधाम से पारंपरिक पूजा की गई। लोगों ने मंदिरों में जाकर भगवान अनंत का पूजन करने के बाद घरों में पूरी पकवान बनाकर भगवान अनंत को भोग लगाया। अनंत कथा पडकर सुनाई गई। लोगों ने हाथों में अनंत सूत्र धारण किए। वराह मंदिर व द्वारिकाधीश मंदिर में इस अवसर पर पूजन व यज्ञ अनुष्ठान के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed