{"_id":"6484b77e9889076eb4061446","slug":"fulfilled-the-promises-made-regarding-development-etah-news-c-163-1-sagr1019-718-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विकास को लेकर जो वादे किए उनको किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विकास को लेकर जो वादे किए उनको किया पूरा
Sat, 10 Jun 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने शनिवार को सिरांव स्थित मेडिकल कॉलेज में तीर्थ विकास यात्रा कार्यक्रम रखा गया। इसमें पहुंची केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान हुए विकास के बारे में चर्चा की। कहा कि जनता से जो वायदे किया, उनको पूरा करने का कार्य सरकार ने किया है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीति की जो रवायत है उसको भाजपा ने बदला है। इस रवायत में मेडिकल कॉलेज को देख रहे हैं। विकास हुआ तो लोगों के जीवन में बदलाव आया है। कोरोना के समय हम सभी की जान डॉक्टर ने बचाई। क्षेत्र के विकास के लिए क्या जरूरी होता है उसको भाजपा सरकार ने पूरा किया है। मेडिकल कॉलेज में खड़े होकर महसूस हो रहा है कि राजनीति की सही पहचान क्षेत्र के विकास के लिए क्या होती है।
केंद्र में मोदी सरकार व राज्य में योगी सरकार के मेल से जो विकास की रफ्तार है, वह बहुत बढ़ी है। जहां जमीनों पर कब्जे होते थे और नेताओं द्वारा किए और करवाए जाते थे। उन जमीनों को खाली कराया गया। जनता के विकास का कार्य किया जाता है। यह इस क्षेत्र की पहचान है। उन्होंने एक सवाल के बारे में जवाब दिया कि विकृति वालों को सदबुद्धि देने का कार्य भगवाने करे। जिससे देश का विकास हो। इस दौरान मंत्री ने कॉलेज का निरीक्षण किया। सांसद राजवीर सिंह राजू भैया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।