फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Friend's brother raped her after luring her into love, obscene video goes viral

Etah News: सहेली के भाई ने प्यार में फंसाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल

Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Friend's brother raped her after luring her into love, obscene video goes viral
एटा। कंप्यूटर कोचिंग कर रही युवती को उसकी सहेली के शादीशुदा भाई ने प्यार में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर हत्या व तेजाब से हमला करने की धमकी दे डाली। सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। युवती के पिता ने युवक सहित उसके परिजन के विरुद्ध भी थाना जैथरा में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसकी पुत्री स्नातक के बाद कंप्यूटर कोचिंग कर रही थी। उसके साथ थाना क्षेत्र के गांव उदई की रहने वाली मेघा कक्षा 9 से पढ़ती थी, जिनकी आपस में दोस्ती थी। 2015 में जब वह कक्षा 9 में थी, तभी मेघा के भाई अर्जुन सिंह ने मेरी पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किए। यह सिलसिला लगातार चलता रहा। जब बेटी ने बताया तो मैंने अर्जुन के घर जाकर शिकायत की। लेकिन वह नहीं माना। यहां तक कि अपनी शादी अन्य लड़की से होने के बाद भी मेरी पुत्री से दुष्कर्म करता रहा। इस बीच उसे जान से मारने और तेजाब से हमला करने की धमकी दी। तमंचा दिखाकर भयभीत भी किया।
विज्ञापन

जब भी पुत्री कंप्यूटर कोचिंग जाती, अर्जुन उसके साथ दुष्कर्म करता था। जनवरी में उसने अश्लील वीडियो, फोटो, चैट आदि वायरल किए। जिसके बाद मैं उसके घर पहुंचा तो अर्जुन सहित उसके माता-पिता, बहन व पत्नी ने गालीगलौज की। जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि अदालत से आदेश प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हर तथ्य की जांच गहराई से की जाएगी। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed