{"_id":"5e4ad34b8ebc3ef2b3010315","slug":"fraud-paytm-cyber-crime-etah-news-agr429987927","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम बंद होने का मैसेज डालकर 40 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम बंद होने का मैसेज डालकर 40 हजार ठगे
विज्ञापन
एटा। युवती के फोन पर पेटीएम बंद होने का मैसेज आया साथ ही एक नंबर दिया गया। शातिर ने दिए गए नंबर पर कॉल करने को लिखा। युवती ने कॉल किया तो उससे एटीएम नंबर पूछकर करीब 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। वहीं एक युवक ने खाते से रकम ट्रांसफर करने की रिपोर्ट धोखाधड़ी के तहत दर्ज कराई है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव वाजीदपुर निवासी ज्योति चौहान पुत्री राजेंद्र सिंह ने बताया है कि उसके फोन पर 15 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज में पेटीएम बंद होने और दिए गए नंबर पर कॉल करने को लिखा था।
मैंने जब कॉल किया तो कॉलर ने एटीएम नंबर मांग लिया। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आने शुरू हो गए, एक बार में 9.999 रुपये का ट्रांजक्शन किया गया। चार बार में कुल 39,960 रुपये निकाल लिए गए। ठगी की शिकार हुई युवती जब तक धुमरी स्थित केनरा बैंक शाखा पहुंची तब तक खाते से रकम उड़ा ली गई। बैंक पहुंचने के बाद युवती ने अपना एटीएम ब्लॉक कराया। 24 घंटे के अंदर ही ज्योति के खाते से साइबर ठगों ने 40 हजार के करीब धनराशि निकाल ली। अगर समय रहते एटीएम ब्लॉक नहीं कराया गया होता तो शातिर पूरा खाता ही खाली कर देते। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरा मामले में मुनेंद्र पुत्र रामवीर सिंह निवासी वाहिद बीबीपुर ने विकास पटेल सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करने की रिपोर्ट दर्ज कर कराई है।