फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fraud of Rs 64 lakh in maize deal, FIR lodged on court order

Etah News: मक्का सौदे में 64 लाख की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Sun, 28 Dec 2025 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 64 lakh in maize deal, FIR lodged on court order
एटा। मक्का के बड़े सौदे में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। नवीन कृषि मंडी स्थित मां शारदा ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर राजीव गुप्ता ने न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी राजीव गुप्ता ने प्राथमिकी में लिखा है कि जुलाई 2015 से उनके व्यावसायिक संबंध मुंबई निवासी ब्रोकर नीलकंठ ठक्कर (जयंतीलाल गोपालजी एंड कंपनी) से हैं। इसी ब्रोकर के माध्यम से मैसूर स्थित श्री ग्लूको बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड से 2650 मीट्रिक टन मक्का का सौदा 24 हजार रुपये प्रति टन की दर से तय हुआ था। शर्त यह थी कि माल की लोडिंग के बाद 90 प्रतिशत भुगतान तत्काल और शेष 10 प्रतिशत भुगतान माल पहुंचने के दस दिन के अंदर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी के तहत 19 जुलाई को कासगंज रेलवे स्टेशन से 2651.80 मीट्रिक टन मक्का मैसूर के लिए लोड कर दिया गया। कंपनी की ओर से 90 प्रतिशत राशि 5,72,15,226 रुपये प्राप्त हो गई। इसके बाद शेष 64,27,964 रुपये का भुगतान रोक लिया गया। कई बार संपर्क पर भी भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि इसके बाद इन लोगों ने धमकी देते हुए भुगतान न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर थाना कोतवाली नगर में ब्रोकर नीलकंठ ठक्कर और श्री ग्लूको बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वायसानी श्रीनाथ ममता, ऐश्वर्या श्रीनाथ वायसानी, वायसानी श्रीनाथ संजना और वायसानी आदि नारायण गुप्ता श्रीनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed