फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Frank opposition to BJP ticket after 10 years

Etah News: 10 साल बाद भाजपा में टिकट के लिए खुलकर विरोध

Fri, 02 Feb 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Frank opposition to BJP ticket after 10 years
एटा। लोकसभा चुनाव से पहले एटा संसदीय सीट पर इस बार राजनीतिक माहौल बेहद ज्यादा गरमा गया है। दो चुनाव से पूर्व सीएम के पुत्र राजवीर सिंह के सामने भले ही कोई दावेदार नहीं आया और निर्विरोध रूप से टिकट दे दी गई, लेकिन इस बार यहां से भाजपा नेत्री डिबाई की पूर्व विधायक अनीता लोधी ने ताल ठोंक दी है। भले ही टिकट अभी पक्का नहीं है, लेकिन उनकी सक्रियता ने एटा-कासगंज के सियासी फलक और भाजपा में हलचल खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एटा लोकसभा सीट को पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने 2009 में अपनी कर्मभूमि बनाया। सपा के समर्थन से इस सीट पर चुनाव लड़ा और जीते भी। भले ही वह उस दौर में लंबे समय से भाजपा से दूर रहे थे और 2009 के चुनाव में अपनी पार्टी को भी छोड़कर निर्दलीय हो गए, लेकिन पार्टी में वह तमाम लोगों के राजनीतिक गुरु और आदर्श थे। ऐसे में अधिकांश भाजपाई उस दौर में भी उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोच सके। गैर राजनीतिक उम्मीदवार के रूप में पार्टी ने चिकित्सा पेशे से आने वाले डॉ. श्याम सिंह को टिकट दिया था।
विज्ञापन

चुनाव बाद कल्याण सिंह भाजपा में शामिल हो गए। 2014 के चुनाव में उनके पुत्र राजवीर सिंह ने इसी सीट पर अपनी दावेदार पेश कर दी। यह कल्याण सिंह के कद का ही असर था कि राजवीर सिंह का नाम आने के बाद अन्य पार्टी नेताओं ने अपने पैर खींच लिए। कुछ इसी तरह की सूरत 2019 के चुनाव में भी बनी और राजवीर सिंह को फिर बिना किसी विवाद और विरोध के टिकट दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन 2024 में राजनीतिक हालात अभी से बदलते नजर आने लगे हैं। डिबाई (बुलंदशहर) में 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी टिकट पर जीत दर्ज करा चुकीं डॉ. अनीता लोधी ने न सिर्फ टिकट मांगी है। बल्कि खुलकर राजवीर सिंह का विरोध भी जताना शुरू कर दिया है। उनका यह सियासी हौसला राजवीर सिंह के समर्थकों को रास नहीं आ रहा। एटा और कासगंज में एकछत्र राज में आए इस व्यवधान पर इस खेमे में चिंताएं पैदा हो गई हैं। विरोध केवल आंतरिक ही नहीं, मुखर रूप से भी सामने आ चुका है। बृहस्पतिवार को कासगंज में दोनों पक्षों की सीधी भिड़ंत और पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद पार्टी के आला पदाधिकारी भी सोचने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed