फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   FPO will change the fate of farmers

Etah News: एफपीओ से बदलेगी किसानों की किस्मत

Tue, 11 Jul 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 11 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
FPO will change the fate of farmers
एटा। किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से जुड़कर किसानों को सस्ते दामों पर बीज, खाद, उर्वरक, कीटनाशक, मशीनरी, ग्रीन हाउस, पॉलीहाउस, कृषि तकनीक, मार्केट लिंकेज, ट्रेनिंग, नेटवर्किंग, आर्थिक मदद और तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाया जाता है। इससे किसान का मनोबल बढ़ता है और वो खेती में बिना किसी बाधा के बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

जिला परियोजना समन्वयक आदित्य कुमार ने बताया कि एकता में ही सफलता के राज छुपे होते हैं। यही कारण है कि केंद्र सरकार की योजना किसान उत्पादक संगठन बनाकर किसानों को सशक्तीकरण प्रदान कर रही है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी में आपसी सहयोग के लिए एकजुट करना है उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इस योजना से छोटे और सीमांत किसानों को सीधे लाभ पहुंच रहा है। एफपीओ सहयोगी संस्था इंटिको द्वारा किसानों को खेती किसानी से जुड़े कामों में आर्थिक और सामाजिक सहयोग मिलता है। इस योजना से लाभ लेने वाले किसानों को बाजार में भी अपनी फसलों का मोलभाव करने में आसानी होती है।
विज्ञापन


कहा कि किसान उत्पादक संगठन किसानों का एक रजिस्टर्ड ग्रुप होता है। जो खेती-किसानी से संबंधित मामलों में किसानों की मदद करता है। इससे किसानों को आपसी सहयोग के चलते फसलों की खरीद-बिक्री करने में आसानी होती है। आने वाले समय में हम एक एफपीओ ऐसा बनाएंगे जो शहद के उद्घाटन और आपूर्ति का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed