फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four people including doctor died road accident

UP: शादी समारोह से लाैट रहे चिकित्सक की कार नदी में गिरी, 2 मासूम समेत 4 लोगों की माैत; शव देख कांप उठा कलेजा

Sat, 15 Feb 2025 01:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Feb 2025 01:48 PM IST
सार

कार सवार चिकित्सक परिवार शादी समारोह से लाैट रहा था। रास्ते में कार बेकाबू हो गई। नदी में जा गिरी। एक ही परिवार के चार लोगों की माैत हो गई।
 

विज्ञापन
Four people including doctor died road accident
हादसे में जान गंवाने वाले मृतक व विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अलीगढ़ में शादी समारोह से घर लौट रहे एक प्राइवेट चिकित्सक की स्विफ्ट कार हाथरस क्षेत्र में बेकाबू होकर ईशन नदी में गिर पड़ी। कार में सवार एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सराय राजनगर के चिकित्सक सहित चार परिजन की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद गांव में मातम छा गया। पूरे दिन लोगों का जमावड़ा रहा और लोग विलाप करते रहे।
विज्ञापन


 

हाथरस जनपद के थाना हसायन क्षेत्रांतर्गत जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित बरसामई के निकट यह दर्दनाक घटना हुई। सूचना मिलते ही थाना हसायन व जरैरा पुलिस चौकी का फोर्स और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन में चीत्कार मच गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी करीब 45 वर्षीय डॉ. नागेंद्र सिंह उर्फ बबलू राजपूत बृहस्पतिवार को अपनी स्विफ्ट कार से परिजन के साथ एक शादी समारोह में सम्मिलित होने अलीगढ़ गए थे। लौटते हुए आधी रात के समय ये हादसा हो गया। कार में मौजूद बबलू की पत्नी मंजू ने घटना की सूचना तत्काल कॉल कर परिजन की दी। 

 
विज्ञापन

सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजन, हसायन थाना एवं जरैरा पुलिस चौकी पुलिस ने कार की खिड़की तोड़कर सभी को बाहर निकाला। कार चला रहे बबलू राजपूत, उनके चचेरे भाई मानवेंद्र सिंह की 28 वर्षीय पत्नी पूनम, मानवेंद्र की तीन वर्षीय पुत्री काव्या व एक वर्षीय पुत्री भूमि दम तोड़ चुके थे। 

 

जबकि बबलू की पत्नी मंजू देवी के अलावा कल्पना एवं गुलशन घायल हो गईं। इन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थाना पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया। शवों को शनिवार को वहां से लाया जाएगा।

 

रूस में पढ़ रहा मृतक का पुत्र
बबलू का पुत्र साहिल मेडिकल की पढ़ाई के लिए आठ माह पूर्व रूस गया था। उसे घटना की सूचना मिली तो वह बेहोश हो गया। उसके शनिवार शाम तक आने की उम्मीद है। इसके बाद ही शवों का अंतिम संस्कार हो सकेगा। घटना की सूचना के बाद से आसपास के गांव के लोगों का बबलू के घर पर दिन भर तांता लगा रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed